400 गरीब वद्यिार्थियों को मिलेगा स्व रोजगार

400 गरीब विद्यार्थियों को मिलेगा स्व रोजगारफोटो 1पी : मूल्यांकन करते नगरप्रबंधक व अन्य वंशीधर नगर. नगरऊंटारी नगर पंचायत द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जंगीपुर ग्राम स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों का मूल्यांकन कार्य रविवार से शुरू हो गया. मूल्यांकन कार्य में 2016–17 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 400 छात्र छात्राओं […]
400 गरीब विद्यार्थियों को मिलेगा स्व रोजगारफोटो 1पी : मूल्यांकन करते नगरप्रबंधक व अन्य वंशीधर नगर. नगरऊंटारी नगर पंचायत द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जंगीपुर ग्राम स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों का मूल्यांकन कार्य रविवार से शुरू हो गया. मूल्यांकन कार्य में 2016–17 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 400 छात्र छात्राओं ने भाग लिया. उक्त मूल्यांकन कार्य आगामी 28 अक्तूबर तक चलेगा. मूल्यांकन कार्य के प्रथम दिन उपस्थित नगर पंचायत के नगर मिशन प्रबंधक विमेलश शुक्ल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016–17 में नगर पंचायत द्वारा 400 गरीब छात्र-छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया था. प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन का कार्य एनएएससीओएम कर रहा है. जो आगामी 28 अक्तूबर तक चलेगा. उन्होंने बताया कि सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को नगरपंचायत द्वारा कौशल विकास के तहत स्वरोजगार मुहैया कराया जायेगा. मौके पर एनएएससीओएम के श्री निवास राव,आइसीए के विकास कुमार, आजीविका मिशन के केंद्र प्रबंधक कुमार कनिष्क सहित प्रतिभागी उपस्थित थे.एसडीअो ने छठ घाटों का किया निरीक्षणफोटो 2पी: छठ घाट का जायजा लेते एसडीओबंशीधर नगर. आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगरऊंटारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित अति प्राचीन सूर्य मंदिर स्थित बांकी तट का सफाई कार्य का जायजा एसडीओ सह नगरपंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, बीडीओ मुरली यादव ने रविवार की सुबह लिया. जायजा के क्रम में एसडीओ ने स्वयं सेवी संगठनों से व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किया. नवयुवक क्लब के संरक्षक सह चेचरिया के पूर्व मुखिया अजय कुमार ने बताया कि क्लब द्वारा स्थापना काल से लाइट, छठ व्रतधारियों के बैठने के लिए व्यवस्था कराया जाता है. उन्होंने कहा कि छठ घाट पर व्रतधारियों के स्नान के लिए झरना लगाया जाता है. इधर प्रभात क्लब के अध्यक्ष हजारी प्रसाद व सचिव जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर के रंग-रोगन के साथ-साथ छठ घाट पर झरना तथा साफ सफाई, लाइट व टेंट की व्यवस्था किया जाता है. क्लब के सदस्यों ने एसडीओ से बांकी नदी के सफाई के लिए जेसीबी की ब्यवस्था करने तथा घाट के नीचे की जर्जर सीढ़ी को दुरुस्त करने के लिए बालू उपलब्ध कराने को कहा. एसडीओ ने उपस्थित नगर प्रबंधक शाहिद हसन को जेसीबी व्यवस्था कर नदी की सफाई कराने तथा बालू की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह सभी क्लब के सदस्य श्रमदान कर छठ परिसर की साफ सफाई करें, उसमे मैं व सभी नगरपंचायत कर्मी भी शामिल रहेंगे. मौके पर पूर्व उप मुखिया आशीष कुमार, अविनाश कुमार, अमर कुमार, कमलेश मेहता, राजीव कमलापुरी सहित अन्य उपस्थित थे.कुंबा खुर्द की टीम 2-0 से जीतीवंशीधर नगर. प्रखंड के कुंबाखुर्द पंचायत मे कमल क्लब के तत्वावधान मे पंचायत स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच कुंबाखुर्द व जमुआ ग्राम के बीच खेला गया. मैच का शुभारंभ कमल क्लब के सेक्टर प्रभारी विकास स्वदेशी ने फुटबॉल को किक मार कर किया. मैच में कुंबा खुर्द की टीम ने जमुआ की टीम को 2–0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी विकास स्वदेशी ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. साथ ही आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द भी बढ़ता है. मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका संजय प्रसाद व सहाय रेफरी की भूमिका रंजीत कुमार राधेश्याम ने निभाया. मौके पर कमल क्लब के पंचायत सचिव नागरे टोप्पो, उपाध्यक्ष विजय उरांव, सुमन टोप्पो, संदीप खलखो, मीरा कुमारी, पुनम कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी सहित बड़ी संख्या मे खेल प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




