झामुमो की सभा के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

Updated at : 13 Sep 2017 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो की सभा के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

वंशीधर नगर. अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के नगरऊंटारी आगमन व गोंसाईबाग के मैदान में झामुमो द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की जानकारी पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडा़धिकारियों को नियुक्त किया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी रमना केा पढ़ुआ मोड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
वंशीधर नगर. अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के नगरऊंटारी आगमन व गोंसाईबाग के मैदान में झामुमो द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की जानकारी पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडा़धिकारियों को नियुक्त किया है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी रमना केा पढ़ुआ मोड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष के आगमन पर अगुवायी करते हुए वापसी तक उनके साथ रहने, प्रखंड विकास पदाधिकारी नगरऊंटारी को संपूर्ण कार्यक्रम में रहने, कनीय अभियंता जीवनदीप कुमार को भवनाथपुर मोड़ पर डॉ लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम स्थल पर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिष्ट राम को हेन्हो मोड़ स्थित गिरिवर पांडेय की प्रतिमा स्थल पर अंचलाधिकारी नगरऊंटारी को वंशीधर मंदिर में पूजा व डॉ भीम राव अांबेडकर की प्रतिमा स्थल पर बीडीओ भवनाथपुर, सगमा, अंचलाधिकारी भवनाथपुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान, कनीय अभियंता संजय मुंडा को मुख्य कार्यकम स्थल गोंसाईबाग मैदान में कनीय अभियंता राजीव कुमार रंजन केा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चितविश्राम में विरेंद्र पांडेय के घर पर भोजन के दौरान तथा बीडीओ विशुनपुर, रमना व नगरऊंटारी के विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत जतपुरा ग्राम के भ्रमण के दौरान उपस्थित रहने के लिए प्रतिनियुक्त किया है. साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी को चिकित्सा टीम एंबुलेंस सहित कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola