संस्कार भारती संस्कृति की संवाहक है : अनिल

Updated at : 12 Sep 2017 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
संस्कार भारती संस्कृति की संवाहक है : अनिल

गढ़वा: संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई ने रविवार को नवादा मोड़ स्थित बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के प्रशाल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया़ इस समारोह में पिछले दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर आयोजित देवरूप सज्जा प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया़ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद […]

विज्ञापन

गढ़वा: संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई ने रविवार को नवादा मोड़ स्थित बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के प्रशाल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया़ इस समारोह में पिछले दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर आयोजित देवरूप सज्जा प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया़ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय उपस्थित थे़.

कार्यक्रम का उदघाटन नप उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, ब्रजेश तिवारी, संतोष तुरी, अरविंद तिवारी, ओमप्रकाश चौबे, शंभू त्रिपाठी, अंजली शाश्वत, पीके मिश्र, मीरा देवी, सुरेश मानस, चंपा कुमारी, अरविंद मेहता, प्रिया सिंह, प्रियरंजन पाठक एवं प्रभाकर मिश्र ने सामूहिक रूप से किया़ समारोह में विषय प्रवेश कराते हुए पलामू विभाग प्रमुख नीरज श्रीधर ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति को पल्लवित एवं पोषित करने में निरंतर लगी हुयी है़ नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय सभ्यता व संस्कृति की संवाहक है़

इस मौके पर शंभू त्रिपाठी, निशांत मंगलम, अरविंद तिवारी व बजेश तिवारी ने गीत प्रस्तुत कर सबको आकर्षित किया़ अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया़ इसमें शालिनी प्रिया (बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा), दिपेश विलास (आर के पब्लिक स्कूल, गढ़वा), आरव केशरी (संत पॉल एकेडमी, गढ़वा), प्रकाम्या शौर्या (संत पॉल एकेडमी, गढ़वा), सुहानी कुमारी (संत पॉल एकेडमी, गढ़वा), कविता कुमारी (रा.मध्य विद्यालय चिरौंजिया), प्रवीण कुमार पांडेय (बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा), निशांत मंगलम (बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा), श्वेता कुमारी (सी पी मेमोरियल स्कूल, गढ़वा) के नाम शामिल हैं. सभी को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र के अलावे गणितीय उपकरण प्रदान किये गये़ संचालन नीरज श्रीधर ने किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola