मंदिर की ढलाई में 12 गांव के लोगों ने किया श्रमदान

गढ़वा: रविवार को शहर से सटे जुड़वनिया शिव मंदिर के गर्भगृह का ढलाई व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की स्थापना के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें गढ़वा प्रखंड के12 गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान किया़ इस अवसर पर विशाल भंडरा का आयोजन भी किया गया था. मौसम खराब होने के बाद भी भंडारा […]
श्रम दान के माध्यम से जुड़वनिया शिव मंदिर के गर्भगृह व पूरे परिसर की ढलाई की गयी़ साथ ही हजारीबाग से आए कलाकारों ने पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की आधारशीला रखी. सुबह 11 बजे नारियल फोड़कर व पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद मंदिर परसिर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर मंदिर निर्माण में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पिंटू चौबे ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य में करीब 10 गांव के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है.
इसी का परिणाम है कि आज मंदिर का निर्माण संभव हो सका है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मंदिर परिसर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में समिति के निर्णय के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा व राम दरबार का मंदिर भी बनाया जायेगा़ समिति के महामंत्री प्रेम दिवाना ने कहा कि मंदिर करीब 150 वर्ष पुराना है़ लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है. मंदिर की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी. इसे देखते हुए समिति के लोगों ने गर्भगृह सहित मंदिर के नव निर्माण का निर्णय लिया़ उन्होंने कहा कि मंदिर की उंचाई गुंबद के साथ करीब 51 फीट की होगी. अब यहां अपने बच्चों के शादी विवाह के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. पूर्व पार्षद जितेंद्र सिन्हा ने समिति के लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण में 11 हजार रुपए सहयोग स्वरूप प्रदान किया. इस अवसर पर मंदिर समिति के रामस्नेह कुंशवहा, सुदर्शन मेहता, यमुना महतो, प्रभु पाल, रामदेव पाल, आनंद पांडेय, रामाशीष तिवारी, जगदीश्वर पांडेय, सुबोध कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




