एलआइसी में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर : रंजन

Updated at : 29 Aug 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
एलआइसी में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर : रंजन

गढ़वा: भारतीय जीवन बीमा निगम जमशेदपुर मंडल के गढ़वा शाखा कार्यालय में विकास अधिकारी रंजन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संगठन के अभिकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में विकास अधिकारी श्री अग्रवाल ने जीवन बीमा से होनेवाले लोगों के विभिन्न प्रकार के लाभ के विषय में जानकारी दी़. इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि […]

विज्ञापन
गढ़वा: भारतीय जीवन बीमा निगम जमशेदपुर मंडल के गढ़वा शाखा कार्यालय में विकास अधिकारी रंजन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संगठन के अभिकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में विकास अधिकारी श्री अग्रवाल ने जीवन बीमा से होनेवाले लोगों के विभिन्न प्रकार के लाभ के विषय में जानकारी दी़.

इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को सशक्त रोजगार देने का कार्य कर रहा है़ इसके लिए मैट्रिक पास बेरोजगार व ऊर्जावान लोगों को बीमा कार्य में जुड़ने पर आकर्षक कमीशन के अलावा प्रत्येक महीने पांच हजार रुपये वृतिक भी प्रदान किया जाता है़ ऐसे अभिकर्ताओं को ग्रामीण आजीविका अभिकर्ता कहा जाता है़.

इन्हें नि:शुल्क रूप से आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाता है़ उन्होंने बेरोजगार युवक-युवतियों को भारतीय जीवन बीमा से जुड़कर इसका लाभ लेने की अपील की़ इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रसाद सरकार, सहायक शाखा प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव, अभिकर्ता सुनील कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र दुबे, नागेंद्र यादव, मो मजरूद्दीन खान, नागेंद्र कुमार यादव, अशोक राम, राजेश कुमार, महेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल, नीतू तिवारी, दिलीप कुमार गुप्ता, रामविनय तिवारी, इमरान अंसारी, मनीष कुमार गुप्ता अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola