भानु की लोकप्रियता से विपक्षी घबराये : बबलू

Updated at : 28 Aug 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
भानु की लोकप्रियता से विपक्षी घबराये : बबलू

रमना: विधायक भानु प्रताप शाही के अथक प्रयास से क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है. जिसका प्रतिफल है कि रमना के भगोडीह में 178 करोड़ की लागत से सुपर पावर ग्रिड का शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास 29 अगस्त को करेंगे. लेकिन कुछ विकास विरोधी नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, जो मुख्यमंत्री के […]

विज्ञापन
रमना: विधायक भानु प्रताप शाही के अथक प्रयास से क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है. जिसका प्रतिफल है कि रमना के भगोडीह में 178 करोड़ की लागत से सुपर पावर ग्रिड का शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास 29 अगस्त को करेंगे. लेकिन कुछ विकास विरोधी नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की बात कह रहे हैं.

उक्त बातें नसंमो के जिलाध्यक्ष बबलू पटवा ने एक प्रेसवार्ता कर कही़ उन्होंने कहा कि सुपर पावर ग्रिड को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी होने जाने के बाद लोगों में काफी उत्साह है. लेकिन विरोधी नेताओं द्वारा जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है. वैसे लोगों को कार्यक्रम के बाद बेनकाब करने का काम नसंमो करेगी़ उन्होंने कहा कि इतना बड़े कार्य की जिले भर के लोग जहां सराहना कर रहे हैं, वहीं मुट्ठी भर लोगों जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं.

श्री पटवा ने कहा कि शिलान्यास समारोह में 50 हजार लोग जुटेंगे़ प्रेसवार्ता में केंद्रीय महासचिव अनिल चौबे, पलामू जिला अध्यक्ष कृपाल सिंह,प्रमोद शुक्ल, अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश चौबे,विपिन चौबे,प्रमोद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रत्नराज सिंह,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा, जोखू सिंह अनिल गुप्ता, रामकेवल पासवान, विकी सिंह, चिंटू सोनी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola