विचार गोष्ठी दो अक्तूबर को

Updated at : 26 Aug 2017 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
विचार गोष्ठी दो अक्तूबर को

गढ़वा. किसान चेतना मंच के मेराल प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रभात कुमार तिवारी का मनोनयन किया गया है़ संघ के जिलाध्यक्ष की ओर से श्री तिवारी को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है़ प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद श्री तिवारी ने खोरीडीह पंचायत के लिये राजन तिवारी व चेचरिया पंचायत के […]

विज्ञापन
गढ़वा. किसान चेतना मंच के मेराल प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रभात कुमार तिवारी का मनोनयन किया गया है़ संघ के जिलाध्यक्ष की ओर से श्री तिवारी को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है़ प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद श्री तिवारी ने खोरीडीह पंचायत के लिये राजन तिवारी व चेचरिया पंचायत के लिए शैलेश तिवारी को अध्यक्ष बनाया है़
जबकि सचिव के रूप में राजेंद्र चौधरी व विनोद चौधरी को रखा गया है़ इधर प्रखंड अध्यक्ष श्री तिवारी की अध्यक्षता में किसानों की बैठक तरके गांव में आयोजित की गयी है़ इसमें दो अक्तूबर को किसानों की समस्याओं को लेकर मेराल प्रखंड कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित करने तथा नीलगाय से फसलों को हुए नुकसान को लेकर वन विभाग के पदाधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया़
कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को आवेदन दिया जायेगा़ बैठक में जिला के संरक्षक वाल्मीकि चौबे के अलावा हेमेंद्र पांडेय, बसंत पांडेय, मुन्ना पांडेय, अभिषेक कुमार, रामाकांत पांडेय, मनोज कुमार, गुड्डू पांडेय, बबलू पांडेय, दिनेश चौधरी, पंकज कुमार, लालती देवी, फूलमति देवी, अशोक चौधरी, नारायण चौधरी, अमृत चौधरी, सोमारू चौधरी, मनोज चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola