मुखिया ने दी उठवा लेने की धमकी
Updated at : 26 Aug 2017 12:07 PM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव. मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत के उप मुखिया राजेंद्र कुमार सहित चार अन्य वार्ड सदस्यों ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि 20अगस्त को हम सभी वार्ड सदस्य प्रेस वार्ता कर मुखिया रमाशंकर पासवान पर 13वें व 14वें वित्त आयोग की […]
विज्ञापन
मझिआंव. मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत के उप मुखिया राजेंद्र कुमार सहित चार अन्य वार्ड सदस्यों ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की मांग की है.
आवेदन में कहा गया है कि 20अगस्त को हम सभी वार्ड सदस्य प्रेस वार्ता कर मुखिया रमाशंकर पासवान पर 13वें व 14वें वित्त आयोग की राशि मे घोटाला किये जाने संबंधी बयान देते हुए उपायुक्त गढ़वा से जांच की मांग की गयी थी, जो अखबार में 21 अगस्त को छपा था. इससे आक्रोशित मुखिया ने हम सभी को यह धमकी दी कि पंचायत का मामला अगर अखबार में उठाओगे, तो हम तुम्हें हरिजन एक्ट में केस कर देंगे. इसके बाद भी नहीं माने तो अपने लोगों से तुम लोगों को उठवा लेंगे. वार्ड सदस्यों ने थाना प्रभारी से सुरक्षा की मांग की है. इधर मुखिया रमाशंकर पासवान ने बताया कि मैंने किसी को धमकी नहीं दी है. यह मुझे फंसाने की साजिश की जा रही है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




