मेरौनी को पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने समाहरणालय परिसर में दिया धरना

Updated at : 23 Aug 2017 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
मेरौनी को पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने समाहरणालय परिसर में दिया धरना

गढ़वा: गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के मेरौनी के लोगों ने मेरौनी को पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को समाहरणालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया व धरना दिया़ धरना के पश्चात उपायुक्त के नाम एक मांगपत्र सौंपी़ मेरौनी से आये ग्रामीणों ने बताया कि मेरौनी की आबादी है, लेकिन एक साजिश के तहत […]

विज्ञापन
गढ़वा: गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के मेरौनी के लोगों ने मेरौनी को पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को समाहरणालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया व धरना दिया़ धरना के पश्चात उपायुक्त के नाम एक मांगपत्र सौंपी़ मेरौनी से आये ग्रामीणों ने बताया कि मेरौनी की आबादी है, लेकिन एक साजिश के तहत बगल के गांव लोहरगड़ा को जनगणना में गड़बड़ी कर पंचायत बना दिया गया है़ इस मामले का खुलासा सूचना अधिकार के बाद हुआ़ इस मामले को लेकर गांव के कस्तूरी तिवारी ने दुबारा पीएमओ में शिकायत की. इसके अलावा अपर समाहर्ता के पास मामला लंबित है़ .

ग्रामीणों ने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा बार-बार गलत रिपोर्ट देकर जनगणना आयोग को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है़ ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव को पंचायत मुख्यालय बनने से रोकने के लिए एक साजिश के तहत जनगणना में गांव की आबादी को कम करके दिखाया गया है़ इसे लेकर प्रखंड से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक गुहार लगाया जा चुका है़.

ग्रामीणों ने कहा कि यह जनसंख्या घोटाला है़ इसके कारण उनका गांव पंचायत मुख्यालय होने से वंचित हुआ है़ वर्ष 991 में मेरौनी गांव की आबादी 1435 थी़ लेकिन जब 2001 की जनगणना हुई, तब उसकी आबादी 1440 दिखायी गयी़ यह आंकड़ा कहीं से भी तार्किक नहीं है़, जबकि उनके बगल के लोहरगड़ा गांव की आबादी 1991 में कम थी, जिसकी आबादी मेरौनी से बढ़ाकर दिखा दिया गया और लोहरगड़ा को ही पंचायत मुख्यालय बना दिया गया़ ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गयी और मेरौनी को पंचायत का दर्जा नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज लिया जायेगा़ मौके पर अमरेश तिवारी, सुदर्शन राम, धनंजय पासवान, उमाशंकर तिवारी, रामकवल राम, आनंद कुमार तिवारी, तुलसी राम, हरिनंदन मेहता, कस्तूरी तिवारी, पारसनाथ तिवारी, रामपवन राम, विजय पासवान, सीताराम तिवारी, रामधनी महतो, रामकवल राम, अमरनाथ तिवारी, मिथिलेश तिवारी, संतोष तिवारी, ललिता दुबे, उमाशंकर तिवारी, महेंद्र मेहता, रवींद्र दुबे, मलुकी चौधरी, पिंटू तिवारी, बचनदेव चंद्रवंशी, दुखी चंद्रवंशी सहित 200 ग्रामीण उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola