राशन नहीं मिलने पर दुकान में ताला जड़ा

Updated at : 19 Aug 2017 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने पर दुकान में ताला जड़ा

भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत के सरैया गांव मे चंपा महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान में राशन नहीं मिलने से आक्रोशित लाभुकों ने हंगामा करते हुए दुकान मे तालाबंदी कर दिया. लाभुकों का कहना था कि जबतक अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच नहीं करेंगे, तब तक राशन नहीं वितरण करने देंगे. […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत के सरैया गांव मे चंपा महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान में राशन नहीं मिलने से आक्रोशित लाभुकों ने हंगामा करते हुए दुकान मे तालाबंदी कर दिया. लाभुकों का कहना था कि जबतक अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच नहीं करेंगे, तब तक राशन नहीं वितरण करने देंगे. समाचार के अनुसार सरैया गांव मे चंपा महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का संचालन सुनर देवी के पति दुधेश्वर साह अपने घर में करते है.

शुक्रवार को जब लाभुक राशन लेने पहुंचे, तो दुधेश्वर साह ने एक माह की राशन देने की बात कही. लेकिन लाभुक जुलाई व अगस्त दो माह के राशन की मांग कर रहे थे़ नहीं मिलने पर लाभुकों ने हंगामा शुरू कर दुकान में तालाबंदी कर दी़ हंगामा करनेवालों में संजय गुप्ता, संतोष साह,अवधेश साह,मुन्ना गुप्ता, सुरेंद्र साह,विजय साह, कौशिलया देवी, प्रेमणी देवी, विनदा देवी, शर्मिला देवी के नाम शामिल हैं.गढ़वा. जिला साक्षरता समिति की ओर से 20 अगस्त को गढ़वा जिले के 250 परीक्षा केंद्रों पर आकलन सह जांच परीक्षा ली जायेगी़

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होनेवाले प्रतिभागियों को साक्षर होने का प्रमाणपत्र दिया जायेगा़ इसकी जानकारी देते हुए समिति के सचिव सह गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में जिले के 42379 परीक्षार्थियों को शामिल कराने का लक्ष्य है़ इसमें से अब तक 33636 लोगों का निबंधन करा लिया गया है़ उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले की साक्षरता दर इधर के सालों में बढ़ी है़ गढ़वा जिले में 14 साल से ऊपर के 3.86 लाख लोग असाक्षर है़ं

इनमें से समिति के प्रयास से 1.15 लाख लोगों को साक्षर बना दिया गया है़ साल 2019 तक सभी को साक्षर बनाने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है़ उन्होंने बताया कि इस आकलन परीक्षा के बाद जिले के 42 पंचायतों को पूर्णरूपेण साक्षर होने का गौरव प्राप्त हो जायेगा़ इस अवसर पर साक्षरता समिति के जिला समन्वयक संतोष तिवारी भी उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola