बालचौरा पुल का निर्माण शीघ्र होगा: भानु

Updated at : 10 Aug 2017 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
बालचौरा पुल का निर्माण शीघ्र होगा: भानु

गढ़वा: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के धुरकी प्रखंड अंतर्गत कनहर नदी पर छत्तीसगढ़ को जोड़नेवाली बालचौरा पुल का निर्माण शीघ्र किया जायेगा़ साथ ही नगरउंटारी नगर पंचायत का चुनाव भी कराने का सरकार ने आश्वासन दिया है़ उक्त बातें स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने कही है़ उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में उनके द्वारा धुरकी […]

विज्ञापन
गढ़वा: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के धुरकी प्रखंड अंतर्गत कनहर नदी पर छत्तीसगढ़ को जोड़नेवाली बालचौरा पुल का निर्माण शीघ्र किया जायेगा़ साथ ही नगरउंटारी नगर पंचायत का चुनाव भी कराने का सरकार ने आश्वासन दिया है़ उक्त बातें स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने कही है़ उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में उनके द्वारा धुरकी प्रखंड के बौलचौरा कनहर नदी पर पुल निर्माण को लेकर सरकार से जानकारी मांगी गयी थी़.

उन्होंने मांग की थी कि उक्त पुल के बन जाने से झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के बीच एक नया कॉरिडोर बनेगा़ इससे व्यापारिक एवं सामाजिक सरोकार के साथ-साथ उग्रवाद पर अंकुश लगाने में सहायक साबित होगा़ उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि क्या इसी वित्तीय वर्ष में उक्त पुल का निर्माण कराया जायेगा़ इसके जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि बालचौरा में कनहर नदी पर पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है़.

इसके अलावा श्री शाही ने नगरउंटारी नगरपंचायत चुनाव संबंधित मामले को रखा़ इसमें कहा गया कि नगरउंटारी नगर पंचायत के स्थापना हुए पांच साल बात भी अभी तक वहां चुनाव नहीं हो सका है़ इससे उक्त क्षेत्र में विकास के कार्य बाधित हैं और जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है़.

इसके जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि नगरउंटारी तथा उससे सटे 14 राजस्व गांवों को मिलाकर विभागीय अधिसूचना के तहत नगर पंचायत के रूप में गठन किया गया है़ विभाग द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को नवगठित नगर निकायों में आम निर्वाचन किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है़ राज्य निर्वाचन आयोग में आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी थी़ वर्तमान में उक्त पद पर आयुक्त के आसीन होने के बाद चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola