युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Updated at : 09 Aug 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

गढ़वा. राहुल गांधी के वाहन पर पत्थर फेंके जाने के विरोध में गढ़वा जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया़ कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय से रंका मोड़ तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ एक जुलूस निकाला. रंका मोड़ पर प्रधानमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

विज्ञापन
गढ़वा. राहुल गांधी के वाहन पर पत्थर फेंके जाने के विरोध में गढ़वा जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया़ कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय से रंका मोड़ तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ एक जुलूस निकाला. रंका मोड़ पर प्रधानमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरोध में नारे लगाये गये़ .

इसके पश्चात प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया़ इस अवसर पर बोलते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर यह हमला कराया गया है़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब हिंसक रुख अपनाने लगे है़ं.

उन्होंने कहा कि पहले देश व समाज को धर्म व जाति के नाम पर बांटने की राजनीति करनेवाली यह पार्टी अब अलोकतांत्रिक ढंग से पत्थर फेंक कर मारने पर उतारू हो गयी है़ उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका जवाब देने भी जानते है़ं वे सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हैं और किसी भी कीमत पर भाजपा को उनके नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा़ इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी, महासचिव ओबैदुल्लाहक अंसारी, गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष अजहर इकबाल, विश्रामपुर विस अध्यक्ष सद्दाम इकबाल, इम्तेयाज अंसारी, फिरोज अहमद, रामकृपाल ठाकुर, केशव कुमार, धीरज दुबे आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola