शाखा प्रबंधक व समूह की सचिव सम्मानित

Updated at : 09 Aug 2017 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक व समूह की सचिव सम्मानित

गढ़वा: गढ़वा जिले में बैंकिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले रंका वनांचल ग्रामीण बेंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार एवं गढ़वा जागृति महिला मंडल की देखरेख में कार्य करनेवाली टंडवा की सरोजनी महिला स्वयंसहायता समूह की कोषाध्यक्ष सरोज देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सोमवार को रांची में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम […]

विज्ञापन
गढ़वा: गढ़वा जिले में बैंकिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले रंका वनांचल ग्रामीण बेंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार एवं गढ़वा जागृति महिला मंडल की देखरेख में कार्य करनेवाली टंडवा की सरोजनी महिला स्वयंसहायता समूह की कोषाध्यक्ष सरोज देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सोमवार को रांची में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया़ गढ़वा एसबीआइ के वित्तीय सलाहकार अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रंका वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने जिले में सबसे अधिक 61 स्वयं सहायता समूह को ऋण देने के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया.

वहीं जागृति महिला मंडल की देखरेख में कार्य कर रही गढ़वा के टंडवा की सरोजनी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लाह चूड़ी के निर्माण में बेहतर कार्य करने के लिए रघुवर दास ने समूह की सरोज देवी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया़.

श्री सिन्हा ने बताया कि जागृति महिला मंडल की सचिव सुमन अखौरी की देखरेख में सरोजनी महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्कृष्ट कार्य को मुख्यमंत्री ने सराहनीय बताया़ उन्होंने बताया कि समूह एवं शाखा प्रबंधक को मुख्यमंत्री द्वारा मिला यह सम्मान जिले के लिये काफी महत्वपूर्ण है तथा जिले में इस तरह के कार्य करनेवालों के लिए यह सम्मान प्रेरणास्त्रोत साबित होगा़ बधाई देनेवालों में वनांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार,एफएलसीसी के सदस्य अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एलडीएम अशोक तिर्की, डीडीएम नवार्ड डीटी लुगून आदि का नाम शामिल है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola