पारा शिक्षक रांची आंदोलन में लेंगे हिस्सा

Updated at : 09 Aug 2017 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक रांची आंदोलन में लेंगे हिस्सा

मझिआंव. पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष एजाज अहमद की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से संघ के राज्य कमेटी के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों को लेकर नौ अगस्त को होनेवाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया़ इसके लिए आठ अगस्त की रात्रि में इंटरसिटी […]

विज्ञापन

मझिआंव. पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष एजाज अहमद की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से संघ के राज्य कमेटी के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों को लेकर नौ अगस्त को होनेवाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया़ इसके लिए आठ अगस्त की रात्रि में इंटरसिटी एक्सप्रेस से भारी संख्या में रांची चलने का निर्णय लिया गया़ .

साथ ही कहा गया कि सरकार द्वारा पारा शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है़ बिना आंदोलन के कुछ भी हासिल नही होनेवाला है़ इस मौके पर रिंकू तिवारी, विपुल दुबे, कैलाश राम, विजय राम, गोपाल सिंह, अखिलेश सिंह, रमेश यादव, नवल यादव, अरुण चौधरी, रामलाल राम एवं इरसाद अहमद सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola