गढ़वा के वैभव को राष्ट्रीय युवा सम्मान

गढ़वा: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय नोएडा में अध्ययनरत गढ़वा के वैभव कुमार सिंह को वृंदावन में आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में बृजवासी सेवा समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में उत्कृष्ट युवा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है. समाचार के अनुसार गढ़वा जिले के नगरऊंटारी अनुमंडल निवासी वैभव कुमार सिंह ने […]
समाचार के अनुसार गढ़वा जिले के नगरऊंटारी अनुमंडल निवासी वैभव कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छह अगस्त को वृंदावन में बृजवासी सेवा समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में देश के विभन्न इलाकों में आदिवासी युवाओं के बीच जनजागरण के तहत बेहतर कार्य करने पर समारोह में मुख्य अतिथि जूनागढ़ के महामंडलेश्वर नवल गिरी व आरसएस के क्षेत्रीय प्रचारक पदम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. गढ़वा के किसी छात्र को महामंडलेश्वर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह पहला पुरस्कार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




