101 किलो दूध से हुआ रुद्राभिषेक

Updated at : 06 Aug 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
101 किलो दूध से हुआ रुद्राभिषेक

वंशीधर नगर: अनुमंडल के प्रसिद्ध राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर मे हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय के उदघोष के साथ महारुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ. महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल यजमान राकेश जायसवाल, संतोष कमलापुरी, संजय कुमार, प्रेम मेहता, सहित अन्य लोगों को विद्वान पंडित श्रीकांत मिश्रा, सुशील पांडेय, कौशलेंद्र झा, रामचंद पाठक, सुधांषु मिश्र, गोपाल […]

विज्ञापन
वंशीधर नगर: अनुमंडल के प्रसिद्ध राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर मे हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय के उदघोष के साथ महारुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ. महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल यजमान राकेश जायसवाल, संतोष कमलापुरी, संजय कुमार, प्रेम मेहता, सहित अन्य लोगों को विद्वान पंडित श्रीकांत मिश्रा, सुशील पांडेय, कौशलेंद्र झा, रामचंद पाठक, सुधांषु मिश्र, गोपाल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया. महारुद्धभिषेक 101 किलो दूध से किया गया. मंदिर समिति ने मंदिर को आर्कषक रूप से सजाया था.

महारुद्राभिषेक में उमड़े महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने में मंदिर समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत करना पड़ा. महारुद्राभिषेक से पूर्व विद्वान पंडितों द्वारा मंदिर परिसर को साफ सफाई कर विधिवत पूजा अर्चना कर शुरू किया.

महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, भाजपा नेता मुक्तेश्वर पांडेय, मुरली श्याम सोनी, नंदलाल प्रसाद, राजा पहाड़ी सावन समिति के अध्यक्ष संजय कसेरा, रवि प्रकाश, मंदीप प्रसाद, रामानंद पांडेय, मदन मेहता, धनंजय पासवान, नीरज कुमार, रुपेश कुमार सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola