अब उच्चतर कक्षा की पढ़ाई गांव में ही होगी

केतार: केतार प्रखंड के स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय छाताकुंड के नव निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विद्यायक भानु प्रताप शाही ने किया़ इस मौके पर विद्यायक ने कहा कि यह विद्यालय पूर्व में मध्य विद्यालय था, जिससे यहां के बहन भाइयों को 10वीं की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था़, जिसको देखते हुए इस […]
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द केतार प्रखंड में इंटर और बीए की पढ़ाई करने की व्यवस्था कर दी जायेगी़ बिजली से वंचित प्रखंड के सभी घरों को दशहारा तक बिजली पहुंचा दी जायेगी़ श्री शाही ने हाई स्कूल स्तर के शिक्षक भवन की चहारदीवारी निर्माण और हाई स्कूल स्तर के शिक्षक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया़ साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पेंशन आदि में रिश्वत लेने की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतवानी दी़ .
बताते चलें कि उद्घाटन की आस में पिछले छह माह पूर्व तैयार भव्य विद्यालय भवन रहते हुए उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले 750 विद्यार्थी पानी टपकते भवन में पढ़ने को मजबूर थे़ 31 जुलाई को प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से खबर छपने के बाद चार दिन पूर्व ही उक्त भवन में आनन- फानन में पढ़ाई शुरू की गयी थी़ इसके बाद शुक्रवार को विद्यायक ने उदघाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हाई प्रसाद और संचालन प्रधानाध्यापक राजेश्वर ठाकुर ने किया़ मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कौशल किशोर चौबे विद्यायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, निरज कमलापुरी, हेमंत पाठक, मुखिया चंद्रदेव उरांव, उप मुखिया उपेंद्र ठाकुर, अकलेश सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, गुडन पासवान, दीनदयाल गुप्ता, कुंडल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




