रंका में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

Updated at : 04 Aug 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
रंका में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

रंका: रंका अनुमंडल में झंडोत्तोलन को लेकर एसडीओ जावेद अनवर इदरीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 15 अगस्त को सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित किया गया. इसमें अनुमंडल कार्यालय में प्रातः 8 बजे, बार एसोसिएशन कार्यालय में 8.05 बजे, एसडीपीओ कार्यालय में 8.15 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र […]

विज्ञापन

रंका: रंका अनुमंडल में झंडोत्तोलन को लेकर एसडीओ जावेद अनवर इदरीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 15 अगस्त को सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित किया गया.

इसमें अनुमंडल कार्यालय में प्रातः 8 बजे, बार एसोसिएशन कार्यालय में 8.05 बजे, एसडीपीओ कार्यालय में 8.15 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8.20 बजे, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 8.25 बजे, आरजेडी कॉलेज में 8.30 बजे, बुनियादी विद्यालय में 8.35 बजे, बीआरसी कार्यालय में 8.40 बजे, फेतल सिंह प्रतिमा स्थल पर 8.45 बजे, थाना परिसर में 8.50 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 8.52 बजे, व्यापार मंडल में 9.05 बजे, पंचायत भवन रंका में 9.10 बजे, प्रोजेक्ट परियोजना 9.15 बजे, एसबीआइ में 9.20 बजे,स्व जेठन सिंह प्रतिमा स्थल पर 9.25 बजे,वन क्षेत्र कार्यालय पूर्वी में 9.30 बजे,वन क्षेत्र कार्यालय पश्चिमी में 9.35 बजे,बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9.40 बजे, लघु सिंचाई प्रमंडल में 9.45 बजे,पशु चिकित्सालय में 9.50 बजे, बीस सूत्री कार्यालय में 10 बजे,प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 10.10 बजे,जायंट्स क्लब में 10.20 बजे,विद्युत सब स्टेशन कार्यालय में 10.30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.एसडीओ ने बताया कि इस अवसर पर प्रभात फेरी,फैंसी फुटबॉल मैच एवं स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसकी जिम्मेवारी बीइइओ मो इशहाक अंसारी को दिया गया है.

बैठक में बीडीओ राजेश एक्का,सीओ निशांत अंबर,जिप सदस्य उमा देवी,एसआइ बादशाह खान,प्राचार्य बीएल चौधरी,मुनी देवी,शाखा प्रबंधक रामेश्वर दास,सुमन सिंह,सुरेश पांडेय,सदर शोएब खलिफा,किशोर कुमार,प्रधानाध्यापक शंभुलाल पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola