कागजों पर ही कर दिया एक लाख पौधरोपण

भवनाथपुर: पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार सरकार अपनी संकल्पता को व्यक्त कर रहा है और पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहे है़ं लेकिन भवनाथपुर वन प्रक्षेत्र में कागजों पर वनरोपण किये जाने का मामला उजागर हुआ है़. समाचार के अनुसार भवनाथपुर वन प्रक्षेत्र […]
समाचार के अनुसार भवनाथपुर वन प्रक्षेत्र के चौरिया- कुपा में समाजिक वानिकी द्वारा वर्ष 2016-17 में 40 हेक्टेयर में शीघ्र बढ़ने वाले एक लाख पौधे लगाये जाने थे़ लेकिन मंगलवार को जब प्रभात खबर के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा, तो वहां हकीकत कुछ और ही नजर आया. पौधरोपण योजना के तहत लगाये जाने वाले पौधा कि संख्या से 10 प्रतिशत अधिक पौधा नर्सरी मे उगाये जाते हैं, ताकि पौधा के मरणोपरांत नये पौधे लगाया जा सके. कुपा चौरिया में 40 हेक्टेयर मे एक लाख पौधरोपण का कार्य विभाग ने पूरा कर लिया, लेकिन वनकर्मियों कि मिलीभगत से योजना को सिर्फ कागज पर ही पूरा किया गया है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




