विद्यालय प्रबंधन समिति ने निकाल ली छात्रवृत्ति

भवनाथपुर: भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिम जनजातीय बहुल क्षेत्र कैलान के उमवि झुरही में छात्रों के छात्रवृत्ति की राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुरही के प्रधानाध्यापक सह सचिव रूपदेव सिंह, अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह व उपाध्यक्ष शारदा कुंवर द्वारा विद्यालय के बच्चों को सरकार द्वारा प्राप्त सत्र 2016-17 छात्रवृत्ति […]
जबकि उक्त खाते में कल्याण विभाग द्वारा 14 दिसंबर 2016 को ही छात्रवृत्ति की राशि भेज दी गयी है, लेकिन उक्त राशि को हड़पने की नियत से अध्यक्ष,सचिव व उपाध्यक्ष ने उक्त राशि की निकासी की. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब कैलान के मुखिया राजकिशोर सिंह 29 जून को विद्यालय के औचक निरीक्षण के लिए गये़ मुखिया के औचक निरीक्षण में जब बच्चों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की, तो मुखिया ने पासबुक मंगाकर उसकी जांच की़ जांच में पाया कि दो बार में 44 हजार रुपये खाते से डेबिट किया गया है़ इसके बाद खुलासा हुआ कि छात्रवृत्ति की इस राशि को अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष ने निकाल ली है, लेकिन बच्चों को नहीं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




