चेंबर की पहल: व्यवसायियों को नहीं होगी परेशानी, जीएसटी हेल्प लाइन डेस्क लांच

मेदिनीनगर: एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो गया है. इसे लेकर व्यवसायियों को व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है. व्यवसायियों को इस परेशानी को दूर करने के लिए डालटनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पहल की है. व्यवसायियों की सुविधा के लिए डालटनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स जीएसटी हेल्प लाइन डेस्क लांच किया […]
वैसे वे पलामू, गढ़वा व लातेहार जिले में व्यवसायियों को कई बार प्रशिक्षण दे चुके हैं. जरूरत पड़ने पर विस्तार से जानकारी दी जायेगी. वैसे जीएसटी व्यवसायियों व आमजनों के के लिए फायदेमंद है. किसी भी व्यवसायी को जीएसटी से संबंधित कोई परेशानी हो, तो वे उनसे मिलकर इस पर बात कर सकते हैं. व्यवसायियों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि कई रेडीमेड दुकानों को निबंधित किया गया है. अन्य कपड़ा दुकानों को भी तीन दिन के अंदर निबंधित किया जायेगा. सेल टैक्स पदाधिकारी बीएन ठाकुर ने कहा कि जीएसटी को लेकर व्यवसायियों के बीच जो भ्रांतिया है, उसे दूर किया जाना चाहिए. जीएसटी के प्रभाव से सामान की कीमत घटेगी. महंगाई पर अंकुश लगेगा. चेंबर ने जो पहल की है, उसका लाभ व्यवसायियों को मिलेगा.डालटनगंज चेंबर अॉफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी व सचिव अमित आनंद ने बताया कि चेंबर ने जीएसटी को लेकर हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. जिन व्यवसायियों को जीएसटी के बारे में विशेष जानकारी लेनी हो या किसी तरह की परेशानी हो तो उसे दूर करने के लिए हेल्प लाइन नंबर 94311-93096 (विनोद उदयपुरी ) एवं 94703-11118 (अमित आनंद) पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे से छह बजे तक बात कर सकते है. इसके अलावा ह्वाटसअप से सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक बात कर सकते हैं. व्यवसायियों की हर परेशानी को दूर कर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में चेंबर सक्रिय होकर काम कर रही है. मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, रामकेश्वर प्रसाद, अनूप सोनी, कुणाल शांतिप्रिय, सुनील गोस्वामी, नागेंद्र कुमार नागिन, दानवीर प्रसाद, आशुतोष अग्रवाल, आनंद सर्राफ, मानस तुलस्यान, रामाकांत प्रसाद, रुपेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




