70 हजार की लकड़ी जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार दुबे ने गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव से अवैध संचालित हो रहे आरा मील को सील किया है़ गुप्त सूचना के आधार पर हंसकेर गांव पहुंचे श्री दुबे ने करीब 70 हजार रुपये के लकड़ी के बोटे व एक लाख की मशीन जब्त की है़ […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार दुबे ने गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव से अवैध संचालित हो रहे आरा मील को सील किया है़ गुप्त सूचना के आधार पर हंसकेर गांव पहुंचे श्री दुबे ने करीब 70 हजार रुपये के लकड़ी के बोटे व एक लाख की मशीन जब्त की है़ इसमें कीमती लकड़ियों के पटरे भी शामिल हैं.
श्री दुबे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हंसकेर गांव में नागेश्वर विश्वकर्मा द्वारा अवैध आरा मील संचालित किया जा रहा है़ सूचना मिलते ही वे वन विभाग की टीम के साथ वहां पहुंचे और आरा मील को सील कर दिया़ इस दौरान नागेश्वर विश्वकर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल पायी है़ डीएफओ श्री दुबे ने बताया कि आरा मील बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, जहां जंगल की लकड़ियों की सप्लाई की जाती थी़
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले का भंडाफोड़ किया जायेगा़ इस अवसर पर डीएफओ के अलावे रेंजर परशुराम सिंह व अन्य वनकर्मी उपस्थित थे़ इस कार्रवाई के पश्चात संबंधित पक्ष पर वन कानून के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




