कुएं से मिला युवती का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के भैंसबेढ़वा ग्राम के भुइयां टोला स्थित कुएं से ग्रामीणों द्वारा संदेहास्पद स्थिति मे एक युवती का शव निकाला गया. शव के निकाले जाने के बाद उक्त युवती की पहचान भुइयां टोला के बंशी भुइयां की पुत्री के रूप में किया गया. कुएं में शव की जानकारी मिलने के बाद […]
विज्ञापन
बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के भैंसबेढ़वा ग्राम के भुइयां टोला स्थित कुएं से ग्रामीणों द्वारा संदेहास्पद स्थिति मे एक युवती का शव निकाला गया. शव के निकाले जाने के बाद उक्त युवती की पहचान भुइयां टोला के बंशी भुइयां की पुत्री के रूप में किया गया. कुएं में शव की जानकारी मिलने के बाद उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ लग गया. घटना के जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टर्माटम केे लिए गढ़वा भेज दिया.
मृतका के पिता वंशी भुइयां ने बताया कि रेखा की शादी सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के गिजनियादामर ग्राम निवासी धर्मेंद्र भुइयां के साथ दो माह पूर्व 28 अप्रैल को हुई थी. शादी के बाद रेखा मायके आकर ससुराल जाने से इनकार किया था. रेखा विगत सोमवार को दोपहर 12 बजे से घर से लापता थी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था. इधर बताया जाता है कि उक्त युवती का पति धर्मेंद्र तथा उसकी सास सुनैना कुंवर तीन जून से भैसबेढ़वा पहुंच कर विदाई कराना चाहते थे. सास सुनैना ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पतोहू घर में नहीं रहना चाहती थी. मामला क्या है, नहीं बताया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




