अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 10 उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 10 उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 10 उम्मीदवार

विज्ञापन

श्रीवंशीधर नगर. नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गयी है. श्री वंशीधर नगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं. अध्यक्ष के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था. निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार स्क्रूटनी (संवीक्षा) की गयी. इस दौरान एक अभ्यर्थी अरिसा बानो (27 वर्ष) का नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिया गया. निर्वाचन आयोग के नियमानुसार अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अरिसा बानो की उम्र इससे कम पायी गयी. वहीं शुक्रवार को एक अन्य अभ्यर्थी रुखसाना खातून ने अपना नाम वापस ले लिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola