ePaper

कंट्री क्रिकेट क्लब की शूटिंग एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने स्टेट शूटिंग में जीता गोल्ड

Updated at : 11 Jul 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
कंट्री क्रिकेट क्लब की शूटिंग एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने स्टेट शूटिंग में जीता गोल्ड

देवघर में आयोजित 14वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कंट्री क्रिकेट क्लब की राइफल शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

रांची. देवघर में आयोजित 14वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कंट्री क्रिकेट क्लब की राइफल शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इसमें एयर पिस्टल इवेंट में यूथ और जूनियर वर्ग में रोमित चंद्रा ने दो स्वर्ण, अभय राज ने एक स्वर्ण व एक रजत, लक्ष्य चौहान ने दो रजत, काव्या दिव्यांश ने यूथ व सब यूथ वर्ग में दो स्वर्ण और अभिजीत कुमार सिंह ने ओपन साइट व एयर राइफल इवेंट में एक रजत पदक जीता. वहीं इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में भी इस एकेडमी के रोमित चंद्रा ने यूथ में एक स्वर्ण, लक्ष्य चौहान ने रजत, शौर्य पुष्कर ने रजत और सताक्षी राय ने एक कांस्य पदक जीता है. वहीं टेन एक्स राइफल शूटिंग क्लब की पूजा गुप्ता ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर पिस्टल में स्वर्ण, 50 मीटर पिस्टल में रजत और 25 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता है.

निशांत और अजय नाग ने जीता स्वर्ण पदक

मास्टर गेम्स फेडरेशन झारखंड के अजय नाग और निशांत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता. रांची के अजय नाग ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता. वहीं 10 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं निशांत सिंह ने 50 मीटर प्रोन पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता. फेडरेशन के महासचिव नवीन चंचल ने दोनों निशानेबाज को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola