जेएसएलपीएस की महिलाओं ने चलाया मतदाता अभियान
Updated at : 07 Apr 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन

रविवार को जेएसएलपीएस की महिलाओं ने जमशेदपुर प्रखंड परिसर से सुंदरनगर तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदाता करने की अपील की.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. यह मतदाता अभियान जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय से लेकर सुंदरनगर चौक तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. उक्त कार्यक्रम ग्राम संगठन के अध्यक्ष आरती किस्कू के नेतृत्व में चलाया गया. चुनाव से संबंधित लोगों को जागरूक करने के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करने, लोकतंत्र की गरिमा को बचाये रखने, धर्म वर्ग जाति समुदाय व अन्य किसी भी प्रलोभन के बिना अपना मतदान करने का शपथ भी लिया. कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रबंधक रतन देवगम, अनामिका कुमारी, रेणु कुमारी, आरती किस्कू, लॉरेंस पूर्ति, मीनाक्षी, सुषमा दास, सुजीत बारी समेत 110 महिलाएं शामिल हुईं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




