East Singhbhum News : आवास योजना व गांव में निर्माण के लिए ग्रामीणों को मुफ्त मिले बालू

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
जन सुनवाई में उपस्थित ग्रामीण.
गुड़ाबांदा के स्वर्गछिड़ा में बालू घाट को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनसुनवाई की, गुड़ाबांदा के कोड़िया- मोहनपाल बालू घाट के 84.74 एकड़ क्षेत्र में होगा खनन, खनन पट्टा आशुतोष स्टोन वर्क्स प्रालि को पांच वर्षों के लिए दिया गया
गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा गांव में सुवर्णरेखा नदी किनारे कोड़िया-मोहनपाल बालू घाट से उत्खनन को लेकर मंगलवार को जन सुनवाई हुई. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रामीणों का मंतव्य लिया. ग्रामीणों ने कहा कि खनन पट्टा लेने वाली आशुतोष स्टोन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड नियम संगत खनन कार्य करे. ग्रामीणों ने मांग रखी कि आवास योजना के साथ गांव के निर्माण काम के लिए बालू मुफ्त में दिया जाये. खनन के बाद पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए गाइडलाइन के अनुसार पौधरोपण, शौचालय निर्माण, सड़क पर जल छिड़काव आदि का ख्याल रखने की सलाह दी.
बालू खनन मशीन से नहीं, बल्कि मजदूर से होगा
मालूम हो कि बालू घाट के 84.74 एकड़ क्षेत्र में खनन कार्य होना है. यह पट्टा कुल पांच वर्ष के लिए दिया गया है. हर वर्ष 5,45,484 टन बालू का उठाव होना है. बालू का खनन मशीन से नहीं, बल्कि मजदूर से होगा. खनन मात्र 0.5 मीटर गहरा करना है. जन सुनवाई के पश्चात इसकी फाइल पर्यावरण स्वीकृति के लिए स्टेट लेबल इनवायरमेंट इम्पैक्ट असिस्टेंट ( सिया) को भेजी जायेगी. राज्य सरकार केंद्र सरकार को भेजेगी. वहां से स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
एसडीओ ने की अध्यक्षता
जन सुनवाई की अध्यक्षता एसडीओ सुनील चंद्र ने की. मौके पर प्रदूषण बोर्ड के जमशेदपुर स्थित कार्यालय के क्षेत्रीय पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार, बोर्ड के रांची से आये जेआरएफ पदाधिकारी कुंदन कुमार दास, गुड़ाबांदा सीओ मनोहर लिंडा, बीडीओ डांगुर कोड़ाह, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




