East Singhbhum News : अचेत व्यक्ति को 10 मिनट में सीपीआर देकर जान बचायी जा सकती है : डॉ संचान

Updated at : 25 Feb 2025 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : अचेत व्यक्ति को 10 मिनट में सीपीआर देकर जान बचायी जा सकती है : डॉ संचान

सोना देवी विवि. सीआइआइ यंग इंडियंस फेडरेशन ने आपातकालीन चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के कीताडीह स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय सभागार में सोमवार को सीआइआइ यंग इंडियंस फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया. फेडरेशन के डॉ पंकज सचान ने कहा कि उनकी संस्था यंग इंडियंस फेडरेशन नवाचार, जलवायु परिवर्तन और सड़क दुर्घटना जैसे विषयों पर जागरूक कर रही है. डॉ सचान ने बताया कि उनकी संस्था ‘फरिश्ते’ प्रोग्राम चला रही है. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपात स्थिति में सहायता उपलब्ध कराती है.

डॉ सचान ने बताया कि आपात स्थिति में अचेत व्यक्ति को 10 मिनट के अंदर सीपीआर देकर जान बचायी जा सकती है. सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति को चिह्नित करना होता है. उनका पल्स (नाड़ी) व श्वास प्रक्रिया देखी जाती है. इसके बाद सीपीआर दी जाती है. उन्होंने सीपीआर के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया. प्रतिनिधियों ने हार्ट अटैक और हार्ट अरेस्ट के बारे में जानकारी दी. डॉ सचान ने दिल के मरीजों और पैरालिसिस अटैक से पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पैरालिसिस के लक्षणों को बताया. उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटे में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक होता है.

घायल की मरहम पट्टी कर रक्त स्राव कम करना जरूरी

श्री सचान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल को सुरक्षित तरीके से अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाना जरूरी है. घायल व्यक्ति के जख्म की मरहम पट्टी कर रक्त स्राव को कम करने का तरीका बताया. उन्होंने बताया कि किस तरह आग से झुलसे व्यक्ति की सहायता की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola