East Singhbhum News : दिगड़ी में दो सोलर जलमीनार खराब, पानी के लिए भटक रहे 260 परिवार

कुछ दिन पहले गांव में दो लोग आये थे. अपने आप को दोनों मिस्त्री बताकर एक जलमीनार का मोटर खोलकर अपने साथ ले गये, फिर वापस नहीं आये.
गालूडीह. उलदा पंचायत के दिगड़ी गांव में दो सोलर जलमीनार खराब है. इन दोनों जलमीनार से पानी की सप्लाई बंद हो गयी है. गर्मी शुरू होने के पहले ही ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है. इस गांव में करीब 260 घर हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो सोलर जलमीनार खराब पड़ी हैं. जलमीनार खराब होने के बाद से गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही है. कुछ दिन पहले गांव में दो लोग आये थे. अपने आप को दोनों मिस्त्री बताकर एक जलमीनार का मोटर खोलकर अपने साथ ले गये, फिर वापस नहीं आये. कुछ दिन में गर्मी भी दस्तक देने वाली है. गर्मी दस्तक देने के बाद तो काफी परेशानी बढ़ जायेगी. हमलोगों ने जलमीनार की मरम्मत कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की, लेकिन खराब पड़े सोलर जलमीनार की सुध लेनेवाला कोई नहीं है.
अधूरा कुआं खोदकर छोड़ा, मवेशी व बच्चों को गिरने का खतरा
कलिकापुर पंचायत के डोकरासाई में मनरेगा योजना के तहत बिरसा सिंचाई कुआं के निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है. इसे लेकर लाभुक त्रिलोचन पाठबंधिया ने उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है. कहा कि बिरसा सिंचाई कुआं का निर्माण पूरी तरह से नहीं हो पाया है. साथ ही मजदूरों को मजदूरी तक नहीं मिली है. वहीं रोंगोवती पाटबंधिया ने कहा कि यदि कुआं नहीं बन पायेगा तो इसे बंद कर दें. खुला होने से कुआं बच्चों एवं जानवर के गिरने की आशंका बनी रहती है. कहा कि कुआं का निर्माण जल्द करायी जाये, ताकि गर्मी में प्यास बुझ सके. वहीं ग्राम प्रधान सोनाराम भूमिज ने कहा कि मजदूरों को मजदूरी का नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. कुआं 35 फीट करना है, लेकिन 15 फीट ही खोदा गया है. अब कुआं धीरे-धीरे भरता जा रहा है. मजदूरी नहीं मिलना घोर अनियमितता है. मामले पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




