ePaper

East Singhbhum News : सुपर किंग ने क्वाफा में बनायी जगह

Updated at : 20 Dec 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : सुपर किंग ने क्वाफा में बनायी जगह

हाता. आइपीएल की तर्ज पर हाता क्रिकेट लीग सीजन-4 शुरू

विज्ञापन

हाता. पोटका प्रखंड के हाता स्थित शिखर स्टेडियम में एके 47 क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित हाता क्रिकेट लीग सीजन-4 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पोटका के ग्रामीण क्षेत्र में आइपीएल की तर्ज पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिये बेहतर मंच दे रहा है. इस अवसर पर मनोज राम, बबलू दे, बाबूलाल पाल, संजय सरदार आदि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अंकन पालित, जयंत पाल, प्रसनजीत गोप, विशाल राय, रिक चटर्जी, दीपंकर, आदर्श, देबराज, नन्दू, बापटु, भोला, राहुल, पवन, अभी, संगम आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं.

पहले दिन छह मुकाबले, सुपर किंग पावरु की टीम ने क्वाफा-1 मे बनायी जगह

प्रतियोगिता के पहले दिन छह मुकाबले खेले गये. सुपर किंग पावरु की टीम अपने सभी मैच जीतकर क्वालीफायर-1 में जगह बनाने में सफल रही. वहीं, मां स्पोर्टिंग की टीम एलिमिनेटर रही. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सुपर किंग पावरु व मां स्पोर्टिंग के बीच हुआ, जिसमें मां स्पोर्टिंग को जीत मिली. मैन ऑफ द मैच अंजन रहे. दूसरा मैच तृषा-11 और एके 47 की टीम के बीच हुआ, जिसमें तपु के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत एके 47 की टीम विजेता बनी. तीसरा मैच सुपर किंग पावरु व तृषा 11 के बीच हुआ. यह मैच सुपर किंग ने जीत लिया. मैन ऑफ द मैच शिवम बने. चौथा मैच एके 47 और मां स्पोर्टिंग के बीच खेला गया. अंजन के बेहतर प्रदर्शन के बदौलत मां स्पोर्टिंग की टीम ने जीत सुनिश्चित की. पांचवां मैच एके 47 और सुपर किंग पावरु के बीच हुआ, जिसमें संदीप के बेहतर प्रदर्शन के बदौलत सुपर किंग को जीत मिली. छठा मैच तृषा 11 और मां स्पोर्टिंग के बीच खेला गया.

बेलटांड़ को हरा बीडी स्टार जोड़सा फाइनल में

पटमदा. पटमदा के एसएस हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को युवा शक्ति का दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया. जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य शरत सिंह सरदार, उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी व सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर महोत्सव का उद्घाटन किया. फुटबॉल प्रतियोगिता 16 टीमों के बीच हुआ. एंटरटेन एफसी बेलटांड़ व बीडी स्टार जोड़सा के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही. पेनल्टी शूटआउट में भी कोई रिजल्ट नहीं निकल सका. इसके बाद टॉस का सहारा लिया गया, जिसमें बीडी स्टार जोड़सा ने इंटरटेंट एफसी बेलटांड़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इधर, शनिवार को भी 16 टीमों के बीच मुकाबला होगा, जो टीम फाइनल में प्रवेश करेगी उसके साथ बीडी स्टार का मुकाबला होगा. मौके पर मुचीराम बाउरी, मंटू चरण दत्ता, संदीप मिश्रा, महावीर महतो, प्रबोध कुमार महतो, मुरारी मोहन पाल, गिरजा प्रसाद मिश्र, पंचानंद दास, पूर्ण सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष कृष्ण पद सिंह, कृपा सिंधु महतो, पतित पवन दत्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola