ePaper

East Singhbhum News : दो बाइक में टक्कर झामुमो नेता समेत दो घायल

Updated at : 08 Nov 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : दो बाइक में टक्कर झामुमो नेता समेत दो घायल

चाकुलिया नप क्षेत्र स्थित नया बाजार राम मंदिर के समीप शनिवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में झामुमो युवा नेता टोटन खामराई (40) घायल हो गये.

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया नप क्षेत्र स्थित नया बाजार राम मंदिर के समीप शनिवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में झामुमो युवा नेता टोटन खामराई (40) घायल हो गये. चाकुलिया स्थित बेंद निवासी टोटन खामराई विवाह समारोह में शामिल होने बहरागोड़ा जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से बाइक लेकर आ रहा भातकुंडा पंचायत स्थित दखिनासोल का युवक बबलू मुंडा से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों को काफी चोट आयी है. दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटन का हेलमेट टूट गया. उसके चेहरे पर गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में ड्रेसर नहीं होने से लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार समेत अस्पताल के अनुसेवी, सफाई कर्मी व नाइट गार्ड ने मिलकर घायलों की ड्रेसिंग की. टोटन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झाड़ग्राम रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola