East Singhbhum News : घाटशिला के बेड़ाहातू में हाइवे पर दो बाइक में टक्कर, तीन युवक गंभीर, एमजीएम रेफर

Published by : AVINASH JHA Updated At : 20 Apr 2025 12:13 AM

विज्ञापन

घायलों में दो एमजीएम के बनामघुटू और एक बांदवान के मधुबन निवासी

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा से सटे बेड़ाहातू गांव के पास हाइवे पर शनिवार की देर शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गयी. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जहां घटना हुई, वहां हाइवे पर कट है. घायलों को तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी मिलते ही गालूडीह पुलिस पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एमजीएम थाना क्षेत्र की दलदली पंचायत स्थित बनामघुटू गांव से गालूडीह की ओर बाइक सवार जा रहे थे. इसी दौरान बेड़ाहातू के पास बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. बताया जा रहा है कि सामने वाली बाइक ने बिना इंडिकेटर दिए कट के पास अचानक मोड़ लिया. इससे दुर्घटना हो गयी. दूसरी बाइक गालूडीह से पोटका जा रही थी. घायलों की पहचान बनामघुटू निवासी आजाद सोरेन (21), दिलीप हांसदा और भीम मुर्मू के रूप में हुई है. वहीं दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के मधुबन निवासी सुखचंद सिंह के रूप में हुई है. डॉ आरएन टुडू ने अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इनमें से दोनों को सिर में गंभीर चोट आयी है, जबकि एक व्यक्ति के पैर में चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AVINASH JHA

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola