East Singhbhum News : कैंसर अब लाइलाज नहीं, जागरुकता व समय पर उपचार से संभव है इलाज : डॉ उपाध्याय

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 21 Sep 2025 12:07 AM

विज्ञापन

बहरागोड़ा कॉलेज में कैंसर पर जागरुकता कार्यशाला आयोजित, धूम्रपान और शराब से बढ़ रही गले की बीमारी

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा कॉलेज में मेहरबाई कैंसर अस्पताल और रेडक्रॉस सोसाइटी बहरागोड़ा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा ने की. डॉ. उपाध्याय ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं रह गयी है. इसका उपचार संभव है. जागरुकता से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर पहचान, उचित जांच और समय पर उपचार शुरू करना बेहद जरूरी है. झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल में मुंह और गले के कैंसर के मरीजों की संख्या अधिक है, जिस पर जनजागरुकता से रोक लगायी जा सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि धूम्रपान और अधिक मात्रा में शराब का सेवन गले के कैंसर का प्रमुख कारण है. कार्यक्रम में प्रशासक अमिताभ चटर्जी ने कहा कि मेहरबाई बहरागोड़ा के जयप्रकाश भवन परिसर में निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री योजना और आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार की व्यवस्था भी है. उन्होंने एनएसएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएं, तो प्रशासन सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. डॉ. बिन्नी सारंगी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि पढ़ाई के साथ-साथ समाज को जागरूक करने में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करें. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर डॉ. उपाध्याय ने दिया. मौके पर कोऑर्डिनेटर डॉ. पीके चंचल, टी. रविदास सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola