East Singhbhum News : शॉर्ट सर्किट से बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धुआं और आग देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुडाकाटी के समीप शनिवार को एनएच-18 पर एक बड़ा हादसा टल गया. जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही ”शांति लता” बस में अचानक आग लग जाने से वह पूरी तरह जलकर राख हो गई. गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 50 यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गये. जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया.

बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट

जानकारी के अनुसार, बस जब मुडाकाटी के पास पहुंची, तभी बस की बैटरी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ. देखते ही देखते बस के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं. धुआं और आग देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. चालक और सह-चालक की सूझबूझ से बस को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया.

दो दमकल ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया. मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, बस का ढांचा मात्र बचा और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी.

एनएच पर लगा रहा जाम

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एनएच-18 पर कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया. पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहनों को दूरी पर रुकवाया. आग बुझने के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू कराया गया. यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola