East Singhbhum News : हाथीखेदा मंदिर के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटमदा. उत्पाद विभाग ने विक्रम महतो को घेराबंदी कर दबोचा

विज्ञापन

पटमदा. बोड़ाम थाना के लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के समीप शनिवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान विभाग ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद करते हुए कारोबारी विक्रम महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

छापेमारी में 42 लीटर से अधिक शराब जब्त

उत्पाद विभाग की टीम ने विक्रम महतो के घर पर अचानक दबिश दी. तलाशी के दौरान घर से भारी संख्या में पश्चिम बंगाल राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब और बीयर के स्टॉक मिले. विभाग द्वारा जब्त की गयी शराब की कुल मात्रा 33.420 लीटर विदेशी शराब और 9.100 लीटर बीयर बतायी जा रही है. छापेमारी के दौरान अभियुक्त विक्रम महतो ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता ने उसकी योजना को विफल कर दिया. उत्पाद विभाग के जवानों ने घर की चारों ओर से घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया. विभाग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शनिवार को ही विक्रम महतो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola