East Singhbhum News : डिमना घाटी में ढ़ाई घंटे जाम में फंसे रहे पर्यटक व मजदूर

Published by :ATUL PATHAK
Published at :13 Dec 2025 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : डिमना घाटी में ढ़ाई घंटे जाम में फंसे रहे पर्यटक व मजदूर

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

डिमना नाले के किनारे लोहे का एंगल लगाकर हाल ही में बनाये गये गार्डवाल से घाटी का रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है

विज्ञापन

पटमदा. डिमना घाटी में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे से 7:30 बजे तक भारी जाम लग गया. इस दौरान दर्जनों टूरिस्ट बसें और पटमदा-बोड़ाम लौट रहे मजदूरों के वाहन घंटों तक फंसे रहे. जानकारी के अनुसार, डिमना नाले के किनारे लोहे का एंगल लगाकर हाल ही में बनाये गये गार्डवाल से घाटी का रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है. रास्ते से दो बड़े वाहनों का एक साथ गुजरना कठिन हो गया है. शाम के समय प्रतिदिन लगभग 10,000 मजदूर जब जमशेदपुर से अपने गांव लौटते हैं, तब उसी समय बाहर से आने वाले पर्यटकों की बसें भी घाटी से होकर गुजरती हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम के दौरान पुलिस प्रशासन की कोई मौजूदगी नहीं रहती. बुद्धिजीवियों का कहना है कि यदि शाम के समय टूरिस्ट बसों को पारडीह काली मंदिर के रास्ते से निकाला जाये, तो डिमना घाटी में जाम समस्या से राहत मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola