East Singhbhum News : झारखंड को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का समय : बाबूलाल

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : झारखंड को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का समय : बाबूलाल

जादूगोड़ा के राखा दुर्गा पूजा पंडाल के पास रविवार को भाजपा का घाटशिला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

जादूगोड़ा.

जादूगोड़ा के राखा दुर्गा पूजा पंडाल के पास रविवार को भाजपा का घाटशिला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का समय आ गया है. प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. चोरी, डकैती, हत्या और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जनता न्याय के लिए भटक रही है. उन्होंने कहा कि बालू, खनिज और जंगल सब बाहर के बड़े कारोबारियों को सौंप दिया गया है, जबकि स्थानीय युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार झारखंड के आदिवासी महापुरुषों को राष्ट्रीय सम्मान दिलाया. 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित कर आदिवासी अस्मिता को गौरवान्वित किया. मरांडी ने कहा कि भाजपा ही सच्चे अर्थों में झारखंड और यहां के आदिवासियों की हितैषी पार्टी है.

राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल है. उन्होंने पेंशन योजनाओं में रुकावट, वनभूमि पर बाहरी अतिक्रमण और प्रशासनिक सुस्ती की आलोचना करते हुए परिवर्तन को जरूरत बताया. अभय सिंह ने कहा कि घाटशिला से “भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त करने का आंदोलन” शुरू किया जायेगा. आदिवासी और मूलवासी अधिकारों की बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस-झामुमो गठबंधन पर “घुसपैठियों को संरक्षण” देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य को भ्रष्टाचार, बाहरी घुसपैठियों और अन्याय से मुक्त करा सकती है. सम्मेलन का नेतृत्व मंडल संयोजक गुरुचरण राजवाड़ ने किया. कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, लखन मार्डी ने भी संबोधित किया. मौके पर सुरेश साहू, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, बबलू प्रसाद, मनोज प्रताप सिंह, सत्या तिवारी, रमेश हांसदा, ओमकार दुबे, रोहित राकेश सिंह, विक्रम सिंह, रूपाली सवैया, पुष्प राज, तारक नाथ डे, तनुश्री नंदा, रोहित सिंह, सुमन महतो, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola