East Singhbhum News : घाटशिला में वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत, बछड़ा गंभीर
Updated at : 07 Oct 2025 12:02 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला थानांतर्गत काशिदा पंचायत के ऊपरपावड़ा गांव में रविवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गयी.
विज्ञापन
घाटशिला.
घाटशिला थानांतर्गत काशिदा पंचायत के ऊपरपावड़ा गांव में रविवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गयी. एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीण चूड़ामणि सिंह मवेशी चरा रही थी. अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी एक जर्सी गाय और दो बछड़ों की मौत हो गयी. चौथा बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गया. मृत मवेशियों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी जा रही है. जानकारी मिलते ही काशिदा पंचायत की मुखिया तारामणि मुंडा मौके पर पहुंचीं. उन्होंने घाटशिला अंचल कार्यालय व पशु चिकित्सक को सूचना दी. मुखिया ने पशुपालक को सलाह दी कि वे घटना की तस्वीरों और आवेदन के साथ अंचल पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपें, ताकि मुआवजा प्रक्रिया शुरू हो सके. घाटशिला पशु चिकित्सक डॉ संकेश यादव ने बताया कि वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर अंचल कार्यालय को सौंपी जायेगी. वहीं, अंचल कार्यालय की ओर से बताया गया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय भेजी जायेगी, जिससे उचित मुआवजा दिलाया जा सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




