East Singhbhum News : राज्य सरकार विकास को प्रतिबद्ध केंद्र नहीं कर रहा सहयोग : बलमुचु

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : राज्य सरकार विकास को प्रतिबद्ध केंद्र नहीं कर रहा सहयोग : बलमुचु

लोकल ट्रेन में यात्रा कर यात्रियों से समस्याएं जानीं

विज्ञापन

घाटशिला. राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु शुक्रवार को जमशेदपुर से लोकल ट्रेन से सफर कर घाटशिला स्टेशन पहुंचे. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आम जनता, विशेष रूप से मध्यम और गरीब तबके के लोगों से सीधा संवाद करना था. इस दौरान घाटशिला के कई गांवों से आये लोगों से मुलाकात हुई. उन्हें स्थानीय समस्याओं की जानकारी मिली. झारखंड में महागठबंधन की सरकार जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन केंद्र सरकार का रवैया सहयोगात्मक नहीं है. मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत समय पर फंड नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहे हैं. ट्रेनों का समय पर परिचालन नहीं होना, आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है. केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.

कर्ण सिंह के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई सही नहीं :

बलमुचुश्री बलमुचु ने कहा कि जिप सदस्य कर्ण सिंह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई न्यायसंगत नहीं लगती है. वह जनप्रतिनिधि हैं. ऐसे मामलों में पुलिस को पूरी तरह जांचकर ही कदम उठाना चाहिए. उन्होंने घाटशिला और उसके आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया. स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्या सुनी. मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख अशरफ भोलू, आफताब खान और कार्यकर्ता उनके साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola