East Singhbhum News : पोटका में पूजा कमेटियों ने गाजे-बाजे के साथ निकला विसर्जन जुलूस

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पोटका में पूजा कमेटियों ने गाजे-बाजे के साथ निकला विसर्जन जुलूस

पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न हो गया. कमेटियों द्वारा शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

पोटका.

पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न हो गया. कमेटियों द्वारा शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. यहां लोगों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी. प्रखंड क्षेत्र में हाता, जुड़ी, पोटका, माटकु, शंकरदा, धिरौल, बांगो, कालिकापुर, तिरिलडीह एवं गितिलता तथा कोवाली के हल्दीपोखर, खैरपाल, कोवाली, देवली एवं रसुनचोपा में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया. वहीं महादशमी पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेलाकर अपने सुहाग की दीर्घायु होने की कामना की. नम आंखों से आसछे बोछोर आबार एसो मां के उदघोष के साथ मां को विदाई दी.

भारी बारिश के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित

पटमदा. दुर्गा पूजा का त्योहार पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम में हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. शुक्रवार को पटमदा बाजार, बेलटांड़, भूला चांदनी चौक, भूला सार्वजनिक, पोखरिया, बाघरा, भूनी, बंगोई, बांगुड़दा, गोपालपुर, बनकुंचिया, दगड़ीगोड़ा, झुंझका, घोड़ाबांधा, कुलटांड़ व चौरा आदि गांवों में पूजा कमेटी द्वारा विभिन्न जलाशयों में प्रतिमा विसर्जित की गयी. श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा के सदस्यों ने भारी बारिश के बीच दोपहर 2 बजे तक रांगाबांध तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय मंडल, जगदीश प्रसाद मंडल, राजू मंडल, शिशुपाल सिंह सरदार, महावीर महतो, सुरेन्द्र प्रमाणिक, निर्मल कांति दास, रंजन मल्लिक, राजेश गोराई, देवनाथ दास व प्रशांत मल्लिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola