East Singhbhum News : जल निकासी को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग गंभीर

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 18 Jul 2025 12:07 AM

विज्ञापन

घाटशिला थाना क्षेत्र के जामबाद गांव का मामला

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र की भादुआ पंचायत स्थित जामबाद गांव में गुरुवार को जल निकासी को लेकर विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, घर के समीप पानी बहाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. एक पक्ष पानी रोकने के पक्ष में था, तो दूसरा पक्ष पानी छोड़ने की जिद पर अड़ा था. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे, लोहे के रॉड और कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. घायलों में बैद्यनाथ गोप (60), उनका पुत्र उमाशंकर गोप (27) और लालू गोप (24) शामिल हैं. तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं दूसरे पक्ष से धनपति गोप (43) और उनका पुत्र विभीषण गोप (24) गंभीर रूप से घायल हैं.

सभी घायलों के सिर पर चोट आयी

डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों के सिर पर गहरी चोट आयी है. गणपति गोप की पत्नी ममता गोप और उनका पुत्र दुर्योधन गोप को भी चोट आयी है. सूचना मिलते ही घाटशिला पुलिस अस्पताल पहुंची. दोनों पक्षों से लिखित शिकायत देने की बात कही. वहीं, अस्पताल में झामुमो के कार्यकर्ता चंचल सरकार, सुशील मार्डी समेत कई लोग पहुंचे. घायलों को उपचार के लिए मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola