East Singhbhum news : गुड़ाबांदा में बालू के अवैध खनन व परिवहन को लेकर चाकूबाजी, थाने में शिकायत

Updated at : 18 Feb 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : गुड़ाबांदा में बालू के अवैध खनन व परिवहन को लेकर चाकूबाजी, थाने में शिकायत

बालिजुड़ी निवासी ने मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, मुखिया कारिया हेंब्रम ने भी शिकायत दर्ज करायी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड में बालू के अवैध खनन और परिवहन को लेकर दिन पर दिन विवाद गहरा रहा है. अब खूनी संघर्ष होने लगा है. सोमवार को हुई घटना की शिकायत मंगलवार की गयी. गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बालिजुड़ी निवासी बसंत घोष ने पंचायत के मुखिया कारिया हेंब्रम पर चाकू से हमला का आरोप लगाया है. इस संबंध में गुड़ाबांदा थाना में शिकायत की गयी है. आवेदन में कहा गया कि मुखिया की गाड़ी से प्रतिदिन बालू का अवैध परिवहन किया जाता है. सोमवार को तेज गति से बालू लदा ट्रैक्टर चलाया जा रहा था. इसके कारण बाइक से उनका पुत्र गिर गया. इसके बाद बालू गाड़ी का परिचालन सुबह 9 बजे के बाद नहीं करने को कहा. उसी दिन शाम को मुखिया ने गाली-गलौज करते हुए चाकू निकाल लिया. बीच-बचाव के दौरान चाकू से उनके हाथ में चोट लगी. थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की मांग की गयी है. थाना के एसआई राजेश हांसदा ने बताया कि मुखिया कारिया हेंब्रम ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी हो कि गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बालिजुड़ी में सुवर्णरेखा नदी से बालू का अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से किया जाता है. बालू के खेल में कुछ पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं. नदी घाट से बालू उठाव के बाद ट्रैक्टर चालक काफी तेज गति के गांव से पार होते हैं. इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

संरक्षण मिलने से माफियाओं में कानून का डर नहीं

गुड़ाबांदा में बालू के अवैध कारोबारियों की दबंगई बढ़ गयी है. सुवर्णरेखा नदी से अंगारपाड़ा पंचायत के जामबनी, पुनसिया, सुवर्णछिड़ा तथा नवाडीह और फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के रेड़ुआ, बिहिंदा, धोराटोला आदि गांव के समीप घाट बनाकर बालू तस्करी होती है. ट्रैक्टर से सुबह 4 बजे से 9 बजे तक फिर रात 7 बजे से 3 बजे तक बालू उठाव होता है. गुड़ाबांदा से धालभूमगढ़, डुमरिया, मुसाबनी, बहरागोड़ा आदि प्रखंडों में बालू जाता है. कभी-कभी रात में हाइवा से बालू खनन कर बंगाल, ओडिशा भी भेजा जाता है. संरक्षण मिलने से माफियाओं में कानून का डर खत्म हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola