East Singbhum News : बच्चों के विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : उपायुक्त

हाता. तारा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव, प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हाता. पोटका प्रखंड के हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने किया. मौके पर विद्यार्थियों ने से एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध रह गये. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह बेहतर विद्यालय है. यह स्कूल आगे बढ़े, यही कामना करते हैं. विद्यालय को प्रशासन की ओर से जो भी मदद की जरूरत होगी, प्रशासन देने के लिये तैयार है. यहां के बच्चे मेहनत से पढ़ें और जिला का नाम रोशन करें. बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेलकूद भी जरूरी है. मौके पर विद्यालय के सहालकार डॉ एके लाल, निदेशक पूनम लाल एवं प्राचार्य कमलेश मिश्र की ओर से उपायुक्त श्री मित्तल को सम्मानित किया गया. मौके पर मेनका सरदार, डॉ साहिर पॉल, डॉ जुझार माझी, अरुण मुंडा, उर्मिला सामाद, सोनमनी सरदार, सुकलाल सरदार, देवी कुमारी भूमिज, दुखनी माई सरदार, करुणामय मंडल, विभीषण सिंह सरदार, सावित्री सरदार, सुनील कुमार दे, मनोज राम, मनोज सरदार, गणेश सरदार, सुदीप दे, उपेंद्र नाथ सरदार आदि उपस्थित थे. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा : इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस रंगारंग आयोजन में गौतम सरदार, खुशी नायक, कावेरी, अनुराधा, दीपिका महतो, प्रज्ञा सरदार, तनुश्री, पूनम महतो, रेखा, लवली, दुर्गा मंडल, बेवीसन टुडू, पायल, परी, समीता, शुरू, हिमानी, अंकिता, प्रीति, राखी, शिव शंकर, ईशा, जीत शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




