East Singhbhum News : नौसेना से सेवानिवृत्त गौरांग चरण 23 वर्षों से चला रहे स्वच्छता अभियान

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News  :  नौसेना से सेवानिवृत्त गौरांग चरण 23 वर्षों से चला रहे स्वच्छता अभियान

नौसेना से सेवानिवृत्त गौरांग चरण 23 वर्षों से चला रहे स्वच्छता अभियान

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के काशिदा गांव निवासी नेवी से सेवानिवृत्त जवान गौरांग चरण पातर बीते 23 वर्षों से सेवा भावना के साथ रेलवे स्टेशन परिसर व आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं. श्री पातर ने कहा कि देश की सेवा उनका कर्तव्य रहा है. सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं. गौरांग पातर भारतीय नौसेना में 17 वर्षों तक कार्यरत रहे. उन्होंने हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की. कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर साहसिक और प्रशंसनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि अगर मातृभूमि की रक्षा के लिए केंद्र सरकार मुझे फिर से बुलाती है, तो मैं सेवा देने को तैयार हूं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के अधिकारियों व जवानों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola