ePaper

East Singhbhum News : मुखिया संघ ने मजदूरों की बहाली की मांग पर कंसंट्रेटर संयंत्र गेट पर दिया धरना

Updated at : 20 Dec 2025 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : मुखिया संघ ने मजदूरों की बहाली की मांग पर कंसंट्रेटर संयंत्र गेट पर दिया धरना

सहमति बनने के बाद शाम को आंदोलन समाप्त

विज्ञापन

मुसाबनी. मुखिया संघ मुसाबनी प्लांट एरिया द्वारा मजदूरों की बहाली जल्द चालू करने की मांग पर मुसाबनी कंसंट्रेटर संयंत्र के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को धरना दिया गया. धरना में पूर्वी मुसाबनी पंचायत के मुखिया दुलाल माहली, पश्चिम बादिया पंचायत के मुखिया भीमसेन मुर्मू, पूर्वी बादिया पंचायत की मुखिया हलियानी मुंडू, दक्षिणी बादिया की मुखिया दुलारी मुर्मू, मेढ़िया पंचायत की मुखिया बासो हांसदा, धोबनी पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुर्मू, बादिया के ग्राम प्रधान अर्जुन हेंब्रम, भारतीय मजदूर संघ के संगठन सचिव वीर बहादुर सिंह, मोहम्मद कादिर, चंदन शर्मा के अलावे वार्ड सदस्य व अन्य बेरोजगार शामिल रहे. मुखिया संघ के धरना को देखते हुए प्लांट के सभागार में जीएम डीके श्रीवास्तव, एचआर अर्जुन लोहारा व प्रबंधन के अधिकारियों के साथ आंदोलनकारी की दो राउंड की वार्ता हुई. वार्ता में प्रबंधन ने दिसंबर में 15 लोगों की बहाली करने व मार्च तक बाकी 10 बहाली करने पर सहमति जतायी. वार्ता में सहमति बनने के बाद मुखिया संघ का धरना शाम को समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola