East Singhbhum News : कोवाली में बंद घर का ताला तोड़ 3.15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Oct 2025 11:32 PM
हल्दीपोखर के अस्पताल रोड निवासी गौरांग कैवर्त के घर में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हल्दीपोखर.
कोवाली के हल्दीपोखर अस्पताल रोड में मंगलवार की अहले सुबह चोरी की घटना हुई. चोरों ने गौरांग कैवर्त के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित लगभग 3.15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. शिकायत के अनुसार गौरांग कैवर्त अपने परिवार के साथ गम्हरिया में रहते हैं. सुबह उनके भाई पवन कैवर्त ने फोन कर चोरी की सूचना दी. घर पहुंचने पर देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था. सोने की चेन (2), कान की बालियां (2), अंगूठी (1), लॉकेट (1), पदक (3), चांदी की चेन (4), लॉकेट (6), पायल (2 जोड़ी), कड़ा (6), सिक्के (2) और 15,000 रुपये नकद गायब थे. पवन कैवर्त ने बताया कि छठ गीतों की आवाज के कारण उन्हें कुछ सुनाई नहीं दी. इस कारण चोरी की घटना पकड़ी नहीं जा सकी. सूचना मिलने पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. गौरांग कैवर्त ने कोवाली थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










