East Singhbhum News : छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया अर्घ
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Oct 2025 11:31 PM
छठव्रतियों ने अर्घ देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
पोटका. सूर्य उपासना का महापर्व मंगलवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हुआ. प्रखंड में चार दिवसीय पर्व के अंतिम दिन काफी संख्या में लोग घाटों पर पहुंचकर सूर्य देव से परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. हाता, हल्दीपोखर, कोवाली, पोटका, हेंसलबील के घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं भजन गाती हुई घाटों तक पहुंची. जहां छठ घाट गीतों से भक्तिमय रहा. पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को हल्दीपोखर कमल तालाब स्थित छठ घाट में अर्घ देकर क्षेत्र के सुख, शांति और समर्द्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व भारतीय संस्कृति का एक पवित्र व्रत है. इसमें महिलाएं चार दिनों तक निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव की आराधना करती हैं. वह सभी को महापर्व पर शुभकामनाएं देती है. विधायक ने हल्दीपोखर व हाता में लोगों के घर जाकर छठ का प्रसाद ग्रहण किया. इधर छठ के दौरान घाटों में किसी तरह की असुविधा नहीं हो, जिसको लेकर प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर व्रतियों ने पारण किया
जादूगोड़ा. उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ. राखा छठ घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ देकर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. राखा छठ पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दूध, खीर और चाय की व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज प्रताप सिंह, रजनीश प्रसाद, धनंजय सिंह, कृष्णा प्रसाद, शेखर सिंह, संजय साह, सुमन महतो, अमित कुमार, गिरधारी, राहुल सिंह और रंजीत राज तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा.डिमना लेक में उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ महापर्व छठ का समापन
पटमदा. पटमदा के बेलटांड़ स्थित रहरगाड़िया, पटमदा बाजार लाल बांध, कमलपुर के साहेब बांध और बोड़ाम के डिमना लेक में सोमवार की शाम छठ व्रतियों ने ढलते सूर्य को व मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ देकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. बेलटांड़ छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया. छठ पूजा समिति ने घाट की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, लाइटिंग और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की थी. मौके पर जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, थाना प्रभारी करमपाल भगत, पूजा समिति के विजय कुमार पंडित, वृंदावन दास, अजय कुमार सिंह, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, अवधेश उपाध्याय, शिवकुमार साव, गौतम कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार ठाकुर, भरत साहू, अंब्रेश कुमार, जीतूलाल मुर्मू, विनोद सिन्हा और राधारमण दास उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










