ePaper

East Singhbhum News : ‘एक भी मतदाता नहीं छूटे’ लक्ष्य पर मिलकर काम करें पदाधिकारी

Updated at : 15 Sep 2025 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : ‘एक भी मतदाता नहीं छूटे’ लक्ष्य पर मिलकर काम करें पदाधिकारी

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रविकुमार ने कहा है कि घाटशिला में प्रस्तावित उपचुनाव को देखते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) कराया जा रहा है.

विज्ञापन

घाटशिला.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रविकुमार ने कहा है कि घाटशिला में प्रस्तावित उपचुनाव को देखते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) कराया जा रहा है. मतदाता सूची में अब तक शामिल नहीं हुए पात्र मतदाता समय रहते अपना नाम जोड़वाना सुनिश्चित करें. के रविकुमार सोमवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, इआरओ, एइआरओ व बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के ‘एक भी मतदाता न छूटे’ लक्ष्य को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. सीइओ ने अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के सभी चेकपोस्ट चिन्हित करने, सीमावर्ती इलाकों में समन्वय स्थापित कर चेकपोस्ट की पहचान करने, फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) व चुनाव संबंधी अन्य कोषांगों का गठन करने और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी एक्टिव मोड में काम करें. व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदाताओं को सूची में नाम जोड़वाने और मतदान के लिए प्रेरित करें.

उन्होंने यह भी बताया कि फॉर्म 6, फॉर्म 7, फॉर्म 8 आदि के माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक सुधार कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे, ताकि 28 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा सके. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ, डीएसपी, एसडीओ सहित कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola