East Singhbhum News : जगन्नाथपुर को हराकर मुर्गाघुटू बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : जगन्नाथपुर को हराकर मुर्गाघुटू बना चैंपियन

गालूडीह के सीताडांगा में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह के सीताडांगा में एसएससी सीताडांगा-सुसनिगाड़िया कमेटी की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला उन्हें निराश नहीं होना है. अपनी कमी को ढ़ूंढे और आगे बढ़े. वर्तमान सरकार में खिलाड़ियों के लिये नौकरी देने का योजना बनी है. सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिये सिदो-कान्हू खेल क्लब बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा में स्व रामदास सोरेन ने कई विकास कार्य किये हैं. इस उपचुनाव में उनके पुत्र सोमेश सोरेन को वोट देकर जतायें.

विजेता मुर्गाघुटू को मिला 40 हजार और एक खस्सी :

फाइनल मुकाबले में कमेटी ने विजेता टीम मुर्गाघुटू को 40 हजार और एक खस्सी, उप विजेता आदिवासी बॉयज क्लब जगन्नाथपुर को 30 हजार और एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया. तृतीय मार्डी एफसी व चतुर्थ लालटू एफसी को 15-15 हजार देकर सम्मानित किया गया. मैच का निर्णय टाई ब्रेकर में हुआ. फुटबॉल मैच में कुल 32 टीमों भाग लिया था.

गोरू-काड़ा खुंटाव का हुआ आयोजन

इसके बाद गोरू-काड़ा खुंटाव का आयोजन हुआ. ढोल-धमसे की थाप पर ग्रामीणों ने गोरू और काड़ा को खूंटे में बांध कर नचाया. मौके पर दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, रतन महतो, हुडिंग सोरेन, दुलाराम टुडू, बादल किस्कु, मंगल सिंह, भादो हांसदा, अशोक महतो, तुलसी वाला मुर्मू, पान कुमारी मार्डी, आलादी मुर्मू, ललिता मुर्मू, कार्मी हांसदा, मिनती मुर्मू, हीरा बास्के, फूलचंद टुडू, काला सरकार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola