East Singhbhum News : डायन के संदेह में विधवा की गला रेतकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : डायन के संदेह में विधवा की गला रेतकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

घाटशिला थानांतर्गत जगन्नाथपुर गांव के धोरासाई टोला में बीते आठ सितंबर को 70 वर्षीय विधवा लुकुई धीवर की डायन की आशंका में गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला थानांतर्गत जगन्नाथपुर गांव के धोरासाई टोला में बीते आठ सितंबर को 70 वर्षीय विधवा लुकुई धीवर की डायन की आशंका में गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. उक्त मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, लुकुई धीवर की हत्या के बाद शनिवार (13 सितंबर) को गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई थी. इसमें आरोपी गौर धीवर ने हत्या की बात स्वीकार की. इस पर ग्रामीणों ने तत्काल सूचना घाटशिला पुलिस को दी.

घाटशिला थाना के एसआइ पंकज कालिंदी ने मामले की जांच की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर कांड संख्या 63/25 बनाया गया. सोमवार को आरोपी गौर धीवर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. इस घटना के बाद लगातार पुलिस मामले की जांच कर ही थी. कई लोगों को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola